लखनऊ पश्चिम से सपा के अरमान ने मारी बाजी, भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव को हरा

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Lucknow West Election Result 2022 Vote Counting News Updates लखनऊ मध्य विधानसभा सीट भाजप के हाथ से खिसक गई है। यहां से सपा उम्मीदवार अरमान खान ने भारतीय जनता पार्टी के अंजनी श्रीवास्तव को कड़ी टक्कर में शिकस्त दी

Lucknow Bakshi Ka Talab Vote Counting Result

लखनऊ, । पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इस बार समाजवादी पार्टी, भाजपा से सीट छीनने में सफल रही। सपा प्रत्याशी अरमान खान ने जीत हासिल की। शुरुआती रुझान भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के पक्ष में रहा। वह अरमान से आगे चलते रहें। 17वें राउंड की गितनी से अंजनी को अरमान ने पछाड़ना शुरू किया और अपनी बढ़त बना ली। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्ककर चलती रही पर अरमान बढ़त बनाए रहे। अंत में अरमान ने जीत हासिल की और पश्चिमी सीट से सपा का परचम लहरा

वर्ष 2017 में भाजपा के सुरेश कुमार श्रीवास्तव यहां से चुनाव जीते थे। जबकि सपा से अरमान खान तीसरे नंबर पर रहे थे। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इस बार लगभग 4,42,933 मतदाता रहें। बीते 23 मई को हुए मतदान में इस बार 2,58,183 (58.28 फीसद) मत पड़े थे। शहरी क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर भाजपा को उम्मीद थी कि वह अपनी सीट बरकरार रखेगी, लेकिन जनता ने पश्चिम विधानसभा से भाजपा को नकारते हुए सपा के उम्मीदवार अरमान खान को अपना विधायक चुना।

इससे पहले वर्ष 2012 में यहां से बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद रेहान नईम ने अपना परचम लहराया था। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हर राजनैतिक दल के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। पश्चिम में मुस्लिम, ब्राह्मण और कायस्थ बाहुल्य सीट होने के कारण यहां अकसर हर बार दल और विधायक बदलते रहे हैं। वहीं, 2007 में भाजपा के दिग्गज नेता लालाजी टंडन यहां से जीते थे। यह उनकी परंपरागत सीट कही जाती थी। इसके बाद यहां की जनता अपना

तकनीकी खराबी के कारण वीवीपैट की नहीं हो सकी मतगणनाः मतगणना के दौरान पश्चिम क्षेत्र की तीन वीवीपैट में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण तीनों के वोटों की गिनती नहीं हो सकी। आकलन किया गया कि तीनों वीवीपैट में तीन से चार हजार मत होंगे। यह दोनों प्रत्याशियों के वोट थे न कि एक के। इस दौरान अरमान सात हजार वोटों से आगे भी चल रहे थे। इसलिए अरमान के विजयी होने की घोषणा कर दी गई।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.