

RGAन्यूज़
Bareilly Election Result 2022 Analysis भाजपा की आंधी में बरेली में सपा के वोट बैंक में सुधार हुआ है।अगर आंकड़ों की बात करें ताे यहां समाजवादी पार्टी ने 22 प्रतिशत से ऊंची छलांग लगाई है।पोस्टल बैलेट में सपा को अधिक वोट मिले
Bareilly Election Result 2022 Analysis : भाजपा की आंधी में सपा की छलांग, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा वोट बै
बरेली: समाजवादी पार्टी की प्रदेश में भले ही सरकार नहीं बन पा रही हो, लेकिन इस बार पार्टी ने अपना वोटिंग प्रतिशत काफी सुधारा है। जनता ने पहले की अपेक्षा सपा को इस बार ज्यादा पसंद किया है। यही कारण है कि जिले में समाजवादी पार्टी का वोटिंग ग्राफ इस बार 22 प्रतिशत से भी अधिक हुआ है। वही, भाजपा ने सात सीटें जीती तो हैं, मगर मात्र तीन प्रतिशत ही वोट इस बा
जिले नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान में 20.57 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस तरह यहां का वोटिंग प्रतिशत 62.48 प्रतिशत रहा था। दस मार्च को हुई मतगणना में जिले की नौ में से सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। इस बार समाजवादी पार्टी के बहेडी़ से अताउर्रहमान और भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम भी चुनाव जीते हैं। प्रदेश
वही, दूसरी ओर हार के बावजूद जिले में समाजवादी पार्टी छा गई है। वजह, समाजवादी पार्टी ने इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा की नीतियों को देखते हुए इस बार पार्टी पर भरोसा जताने वालों की संख्या बढ़ी है। पोस्टर बैलेट में सर्वाधिक वोट सपा के खाते में जाने से यह बात साबित हुई है कि पहले की अपेक्षा इस बार पार्टी के साथ जनता अधिक जुड़ी। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा इस बार समाजवादी पार्टी ने 22.79 प्रतिशत अधिक वोट हासिल किया है।
भाजपा के वोटों में 3.32 प्रतिशत की वृद्धि
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी नौ सीटों पर विजय पाई थी। उस बार पार्टी ने बीते वर्षों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया था। उस वक्त भाजपा को जिले में 44.37 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार पार्टी ने दो सीटें खोकर भी 47.69 प्रतिशत वोट पाए हैं। बेहतर तैयारियों से जीत के साथ ही इस बार भाजपा का वोटिंग ग्राफ भी बढ़ा है। पार्टी ने 3.32 प्रतिशत वोट अधिक मिले हैं। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि हारने वाली सीटों में भी उनका वोटिंग प्रतिशत बढ
बसपा ने 2007 में पाए थे सर्वाधिक वोट
जिले में इस बार बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने काफी कम वोट पाए हैं। बसपा को वर्ष 2007 में सर्वाधिक 25.05 प्रतिशत वोट मिले थे। उसके बाद वर्ष 2012 में उसे 20.19 प्रतिशत वोट जिले में मिले। वही, कांग्रेस जिले से वर्ष 1996 में 22.17 प्रतिशत वोट पाई थी।
विधानसभा चुनावों में भाजपा थ
चुनाव - भाजपा - सपा
2022 - 47.69 - 42.16
2017 - 44.37 - 19.37
2012 - 23.02 - 26.08
2007 - 23.03 - 24.59
2002 - 24.00 - 30.75
1996 -