

RGAन्यूज़
प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बन रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से करीब 700 कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। भाजपाइयों ने इसके लिए व्यापक तैयारी शुरू कर द
25 मार्च को भाजपा सूबे में दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे।
अलीगढ़,। सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 25 मार्च को भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक से ऊपर के सभी पदाधिकारी शामिल होने जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो बसें जाएंगी। जिले से कुल 14 बसों से पदाधिकारी लखनऊ पहुंचेंगे। करीब 700 कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। भाजपा ने इसके लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
सूबे में लगातार दूसरी बार भाजपा के
25 मार्च को भाजपा सूबे में दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे। इसे भव्य बनाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता लखनऊ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने बताया कि जिले से शक्ति केंद्र संयोजक से ऊपर के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रभारी प्रमुख रुप से होंगे। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधि, जिले के पदाधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शिव नारायण शर्मा ने बताया कि बसों के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी निजी वाहनों से भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। इसलिए तमाम लोग गुरुवार शाम को ही लखनऊ रवाना हो जाएंगे। निजी वाहनों से जाने वाले पदाधिकारी शुक्रवार को सुबह निकलेंगे। जिले में भी विधानसभा क्षेत्रों में शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। तमाम जगहों पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी एलसीडी लगाने की तैयारी की है। गेस्ट हाउस, धर्मशाला आदि स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही है