

ताजनगरी के हिस्से में कितने ताज, पता चलेगा आज, नई योगी सरकार में कौन बनेगा मंत्री, तस्वीर होगी साफ
Yogi Government 2.0 चुने गए नए विधायकों में से कुछ ने लखनऊ में डाल रखा डेरा तो कुछ जातिगत समीकरण से कर रहे दावा। बेबीरानी मौर्य का नाम डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में। सबसे बड़ी जीत यहां से पुरुषोत्तम खंडेलवाल की
आगरा से किस विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिला, आज य
आगरा जिले की सभी नौ सीट पर फिर से कमल खिला है, जिसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों को मंत्री पद की आस है। कुछ विधायक तो प्रयास में परिणाम आने के बाद से जुट गए हैं। उन्होंने दिल्ली पहुंच बनाई है और लखनऊ में डेरा डाल दिया है। कुछ आगरा में ही रहकर नेतृत्व के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में सभी की निगाहें सूची पर टिकी हुई है। पूर्व राज्यपाल एवं पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य का नाम बड़े पदों के लिए चल रहा है, तो कई दूसरे नाम भी मजबूत दावेदारी में है। ताजनगरी के हिस्से में कितने ताज आएंगे कार्यकर्ता से लेकर समर्थक ये ज
गत मंत्रीमंडल में आगरा के दो विधायक को राज्यमंत्री के रूप में स्थान मिला था। राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश वहीं विस्तार में विधान परिषद सदस्य धर्मवीर प्रजापति को भी मंत्री पद मिला था। आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. जीएस धर्मेश ने जीत दर्ज कर फिर से दावेदार हैं, तो राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह को आयु सीमा के कारण टिकट नहीं दिया गया था। डा. धर्मेश की स्वजाति (अनुसूचित जाति) की बेबीरानी मौर्य आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर दौड़ में सबसे आगे चल रही है। उनका नाम डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चा में है, जबकि कोई कैबिनेट की सूची में उनका नाम होने का दावा कर रहा है।