चैत्र के महीने में बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली मीरगंज _ अप्रैल चैत्र माह आधा बीतने के साथ ही भीषण गर्मी का भी प्रकोप और तेज होता जा रहा है। बुधवार को बरेली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौमस विभाग के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो यह तापमान इस हफ्ते का सबसे अधिक तापमान होने वाला है। 
भीषण गर्मी के बीच बुधवार को सुबह और दोपहर के समय आसमान पर कुछ बादलों का साया नजर आया। जिससे कुछ समय के लिए धूप गायब हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं पड़ा। मगर लोगों को चिलमिलाती धूप से कुछ राहत जरूर मिली।  है।
सुबह से तेज धूप का अहसास हो रहा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। चार कदम चलना मुश्किल हो रहा था। गर्म हवाएं परेशान करती रही। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह और सिर ढककर निकलते रहे। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय, गन्ने की चर्खियों, जूस की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। दिन ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप असर कम हुआ तो गर्म हवाएं परेशान करती रही। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए देर रात तक सड़कों और अपने घरों की छतों पर टहलते नजर आए। उधर देहात क्षेत्र में भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सुबह-सुबह अपने काम को निपटा रहे हैं। दिन के समय खेतों में जाना मुश्किल हो रहा है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.