बरेली में देखिए पेट्रोल-डीजल का दाम, 105 पर थमा पेट्रोल, 96 पर डीजल

harshita's picture

RGA न्यूज़

Bareilly Petrol Diesel Price Hike यूपी में दस दिनों से पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतेंं थमी है।जिससे जनता को राहत मिली है। हालांकि यह 12 वां अवसर हैे जब तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है

Petrol Diesel Price : बरेली में देखिए पेट्रोल-डीजल का दाम, 105 पर थमा पेट्रोल, 96 पर डीज

बरेली  : यूपी में पिछले दस दिनों से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम थमे हुए है। यह 12 वां मौका है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया। इसके पूर्व पेट्रोलियम पदार्थों में दस रूपए की बढ़ौत्तरी तेल कंपनियां कर चुकी है। बरेली में आज पेट्रोल का दाम जहां 105.35 रुपये प्रति लीटर है।वहीं डीजल का दाम भी स्थिर है। यानि डीजल 96.92 रुपये प्रति लीटर है

26 दिन गुजरने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है, यह जनता के लिए राहत भरा है। अभी तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेल कंपनियां 80 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से प्रतिदिन इजाफा करते आई है। जिसके चलते पेट्रोल की कीमतों में दस रूपए का इजाफा हुआ था। 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ौत्तरी शुरू हुई थी। जो पिछले दस दिनों से स्थिर है। हालांकि तेल कंपनियों के दाम बढ़ाने के बाद मालभाड़े में दस रूपए का इजाफा हुआ है। इसके अलावा रोजमर्रा की चीजों के भी दाम बढ़े है।

नहीं बढ़ रहे दाम, कच्चे तेल में आ रही गिरावट

जिस तरह से दस दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम थमे हुए है।उसका कारण है कि कच्चे तेल की कीमतों मेंं इजाफा नहीं हो रहा है।जिसकी वजह से कीमतें स्थिर है।यूक्रेन रूस विवाद का असर तेल बाजार पर पड़ा जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ है।कच्चे तेल का दाम तो कम हुआ लेकिन तेल कपंनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं घटाए है।उनकी कीमतों को थाम कर रखा है।

टैक्स लगने के बाद दोगुनी हो जाती है कीमतें

जनता के पास पहुंचते-पहुंचते पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें दोगुनी हो जाती है। कच्चे तेल की कीमतों में बाजार में भले गिरावट आई हो। लेकिन पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम नहीं हुए। तेल कंपनियां सुबह पेट्रोल और डीजल के दामों को निर्धारण करती है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स सहित अन्य करों के बाद इनके दामों का निर्णय होता है। जिसके बाद इनकी कीमतों में इतना इजाफा हो जाता है कि दाम सीधे दोगुने पर

  •  

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.