![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220415-WA0142.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुझे प्रताप सिंह
जनपद बरेली _ आज डोहरा गौटिया रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे बरेली में बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बुद्ध वंदना के साथ प्रारंभ कर मनाया गया कार्यक्रम पूर्व प्रधान नवीन कुमार, बब्लू सिंह द्वारा आयोजित किया गया *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राजेन्द्र सागर जिला प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी बरेली रहे*, मुख्य अतिथि राजेन्द्र सागर ने बाबा साहब के जीवन पर और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को विस्तार से बताने का प्रयास किया श्री सागर ने बोलते हुए कहा कि बाबा साहब ने बचपन से ही अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षों को खिलाफ लड़ाई लड़ी और छुआछूत ,जातिवाद जैसी सामाजिक बुराईओ के विरुद्ध लड़ाई शुरू की जो उन्होंने अपने परिनिर्वाण तक बौद्ध धम्म ग्रहण करके जारी रखीं बाबा साहब ने भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया जिसमें सबको समानता समता और बंधुत्व भाईचारे को सर्वोच्च रखा और हर किसी को अधिकार दिलाएं बाबा साहब ने भारतीय नारी के मुक्तिदाता के रूप में बहुत ही सराहनीय और विशेष अधिकार देने की वकालत की और उनको सम्मानजनक अधिकार दिए बाबा साहब ने हर किसी भारतीय को और भारत देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया डॉ अम्बेडकर जी कहा था कि मै सबसे पहले भारतीय हूं और अंत तक भारतीय ही रहूंगा ! कार्यक्रम में और भी वक्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने अपनी अपनी बात अपने अपने तरीके से रखी संचालन चौधरी कुलदीप सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान नवीन कुमार चौधरी कुलदीप सिंह बबलू सिंह मनोज सागर मोहनलाल बौद्ध ओम प्रकाश त्रिलोकी सिंह रेश्मा सागर नेहा सागर दुर्गेश सिंह पुष्पा और तमाम महिलाएं बच्चे और पुरुष शामिल हुए