![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News
साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण(Surya grahan 2019) लग चुका है। भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण सुबह 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 18 मिनट तक चलेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्यग्रहण है भारत और आसपास के देशों में नहीं दिखाई देगा। जापान, कोरिया, रूस समेत अन्य कुछ देशों में यह नजर आएगा। नैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि 2019 का यह पहला सूर्यग्रहण है। आंशिक सूर्यग्रहण दौरान सूरज के कोरोना का अध्ययन करना संभव होता है। हालांकि पृथ्वी से कोरोना देखने और अध्ययन की सही स्थिति पूर्ण सूर्य ग्रहण होने पर ही मुफीद रहती है। यह सूर्यग्रहण जापान, कोरिया, मंगोलिया, ताइवान, रूस समेत विश्व के अन्य हिस्सों में देखा जा सकता है।
क्या है आंशिक सूर्यग्रहण
पृथ्वी और चंद्रमा, सूर्य के सीध पर हों और चंद्रमा, पृथ्वी और सूरज के बीच से गुजर रहा है, तो तब ग्रहण की स्थिति बनती है। चंद्रमा, पृथ्वी और सूरज के बीच आने से सूरज का कुछ हिस्सा नजर नहीं आता है। जिसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है