
RGA News ग्रेटर नोएडा, एजेंसी
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपूरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक कार कैंटर में जा घुसी जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला भटौना के पास एक कार अनियंत्रित हो कर कैंटर में घुस गई। इस घटना में कार में बैठे अंकुर गुप्ता (28), कुमारी नेहा गुप्ता (25), विक्रम गुप्ता (21) की मौत हो गई, जबकि दीक्षा कुमारी (23) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि सभी आगरा के रहने वाले थे। अंकुर की सगाई नेहा गुप्ता से हुई थी। विक्रम और दीक्षा नेहा के भाई-बहन हैं। वे नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के चलते काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही।