![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220602-WA0072.jpg)
RGAन्यूज़ सह संपादक अमित मिश्रा
बरेली। आज महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में बरेली महानगर नगर निगम से जुड़ीं जनसमस्याओं-अतिक्रमण के नाम पर आम गरीब आदमी ठेले फड़ वालों के उत्पीड़न, स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार, गड्ढा युक्त सड़कें, जलभराव, शुद्ध पेयजल, कान्हा उपवन में गायों की दुर्दशा, बंदरों के आतंक आदि के विरोध में नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर नगर आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया एवं तत्काल कार्यवाही न होने पर भविष्य में सड़कों पर उतर कर समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे समस्त वरिष्ठ नेताओं, महानगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों, महानगर विधानसभा के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, पार्षद साथियों, वार्ड अध्यक्ष, गौरव सक्सेना(पार्षद) महासचिव आदि का विशेष योगदान रहा।