तहसील और कस्बे में केक काटकर सपाइयों ने अखिलेश यादव का 49 वा जन्मदिन का मनाया

Praveen Upadhayay's picture

, ,और कस्बों में सपाईयों ने केक काटकर अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, गरीबों में बांटे फल 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली _ पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बरेली मे सपाईयों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया, सपा पदाधिकारियों व नेताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की और एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कर खुशियां बाटीं।

बरेली के सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के नेतृत्व मे महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, डा. अनीब बेग,पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ,डा.आईएस तोमर, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, जिला सचिव ठाकुर अमित सिंह ,जिला प्रवक्ता हैदर अली, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रेहान बी आदि सपा नेताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की दुआ की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने अखिलेश यादव को युवाओं के दिलों की धड़कन बताया और सभी कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अखिलेश के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं से नगर निकाय व नगर निगम चुनाव मे मेहनत कर सपा की सीटों को जिताने की बात कहकर अखिलेश को उपहार देने की बात कही, और गरीबों व मजलूमों के लिए समर्पित बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को उठाने और उनकी आवाज़ बनने का आव्हान किया ,इस 
दौरान पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी के लिए एकजुटता से काम करने की अपील की, इसके बाद सभी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आर्य समाज अनाथालय  व जिला अस्पताल मे गरीबों को फल वितरित किये , इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव योगेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मनोहर पटेल, संजीव यादव, संजीव सक्सेना, गौरव सक्सेना, आदेश यादव गुड्डू, गुरु प्रसाद काले,सुनीता यादव, असलम धंतिया,गजेंद्र कुर्मी,भुवनेश यादव आदि मौजूद रहे,।                 

जनपद बरेली तहसील मीरगंज _ कस्बा मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भी सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया, तहसील मीरगंज में 119 मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार के नेतृत्व में और कस्बा फतेहगंज पश्चिमी ने सपा नगर अध्यक्ष सभासद महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व दोनों जगह सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की इस मौके पर मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए सपा पार्टी की नीतियों और सपा कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाने की अपील करी, इस मौके पर  119 मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष गंगवार, जिला सचिव ठाकुर अमित सिंह, फतेहगंज पश्चिमी सपा नगर अध्यक्ष ,सभासद महेंद्र पाल शर्मा, आमिल सैफी, समीउद्दीन अंसारी, नरेंद्र कुमार,जीशान, नदीम, नाजिम, धर्मपाल बबलू गुप्ता विजय गंगवार बुद्धसेन मौर्य हरीश गंगवार वीरपाल गंगवाल कौशल मिश्रा आदि लोग शामिल रहे 

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.