एक गूंज संस्था द्वारा बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर के पास सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद लोगों को कपड़े, भोजन वितरित किया

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ समाचार संपादक अवधेश शर्मा

बरेली :-एक गूंज संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा की सबसे पहले टीम के सदस्यों ने बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और उसके बाद कैंट क्षेत्र के सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को भोजन कपड़ा और बिस्कुट वितरण किए इसके बाद टीम के सदस्यों ने आनंद आश्रम वाले रोड पर जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़ा वितरण किया संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हम लोगों का प्रयास रहता है की जरूरतमंद व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी जरूरत के हिसाब से कपड़ा और भोजन वितरण किया जाए संस्था के सभी सदस्य निरंतर सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे हैं और निरंतर आगे करते रहेंगे समय-समय पर संस्था द्वारा विभिन्न कार्य आयोजित किए जाते हैं जिसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वास्थ्य शिविर शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना जन जागरूकता अभियान चलाना मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देना और केंद्र सरकार राज सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य संस्था के संरक्षक निरंतर सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे हैं कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से बंटी ठाकुर, मुनीश गुप्ता, राम सिंह मंडवाल , अर्चना सिंह, आरती गुप्ता ,गीता दोहरे, रश्मि जोशी, देवकी मंडवाल, रितु सिंह ,आशा शर्मा, कुमारी अंजू ,आलोक सिंह, आदिति, पारस सिंह आदि मौजूद रहे

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.