प्रो. वसीम बरेलवी ने किया तिरंगा बांटने के कार्यक्रम का उदघाटन 

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ समाचार संपादक अवधेश शर्मा

बरेली। मानव सेवा क्लब ने  घर-घर तिरंगा बांटने उसको सम्मान के साथ लगाने के संकल्प  के कार्यक्रम का प्रारंभ आज सोमवार को फूटा दरवाजा स्थित मशहूर शायर प्रो.वसीम बरेलवी के निवास से किया। जहां कार्यक्रम का उदघाटन  अतिथि रोहिलखंड मेडिकल कालेज के  डा. अशोक अग्रवाल, मशहूर शायर प्रो.वसीम बरेलवी और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। उन्होंने झंडा फहराया और कहा कि यह देश की शान है देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि बहुत शान और इज्जत के साथ राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर लगाये। डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा क्लब सेवा इतने अधिक कार्य करता है जितने कि और संस्था नहीं कर सकती। प्रो.वसीम बरेलवी ने कहा कि हमारा मानव सेवा क्लब हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सैकड़ों लोगों को घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज बांटता है वह प्रशंसा का पात्र है। आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने दिया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.