![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220814-WA0051.jpg)
RGAन्यूज़ बरेली समाचार
बरेली/ भारत सरकार के आवाहन पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत पुराना शहर के श्री माहौर वैश्य धर्मशाला से तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
सभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता शैंकी ने कहा हम बहुत ही गौरवशाली हैं जोकि आज 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे हैं हमारे पूर्वजों ने आजादी पाने के लिए संघर्ष किया हम उन सभी महापुरुषों को नमन करते हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश दद्दा ने कहा देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है यह स्वर्णिम पल है जिसके हम सभी साक्षी बन रहे हैं हम सभी को बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय पर्व पर ध्वज का सम्मान साथ ही उन सभी महापुरुषों का स्मरण करना चाहिए जिन्होंने भारत को गुलामी की जंजीर से मुक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र गुप्ता ने किया।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचे इस को ध्यान में रखते हुए आज पुराने शहर की दुकानों और घरो में माहौर वैश्य पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा लगाया गया यात्रा में माहौर वैश्य सभा अध्यक्ष अजय गुप्ता ,संरक्षक दिनेश गुप्ता दद्दा,महामंत्री उमेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष, संजीव गुप्ता ,उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ,युवा अध्यक्ष मयंक गुप्ता ,उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ,रतन गुप्ता ,शिवम गुप्ता ,मुनीश गुप्ता,संजय गुप्ता ,संतोष गुप्ता,महिला अध्यक्ष डा तृप्ति गुप्ता,सुनील गुप्ता ,उदित गुप्ता ,संजीव गुप्ता बल्लू जी , अम्बर गुप्ता , राजीव गुप्ता , आकाश गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ताआदि उपस्थित रहे।
अंत में सभी का आभार धन्यवाद महामंत्री उमेश गुप्त ने किया।
दिनेश दददा
संरक्षक