सियासी पिच पर बिसात बिछाने के माहिर ने हारा जीवन का पहला और आखिरी चुनाव

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ ज्योति शर्मा ब्यूरो चीफ आगरा

Ramveer Upadhyay का निधन शुक्रवार रात हो गया। राजनीति में उन्हें महारत हासिल थी। अपनी सोशल इंजीनियरिंग से उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता पक्ष के लोगों का दिल जीत लिया था। रामवीर उपाध्याय ने इस वर्ष ही भाजपा ज्वाइन की थी।

आगरा। रामवीर उपाध्याय.. .एक ऐसा नाम, जिसने राजनीति में न सिर्फ अपना एक मुकाम हासिल किया बल्कि अलग पहचान बनाई। वे ब्रज की राजनीति में ब्राह्मण चेहरा बनकर उभरे लेकिन उनकी सोशल इंजीनियरिंग के दिग्गज भी कायल थे। उन्होंने अपनी राजनीति दूरदर्शिता और सूझबूझ का भी लोहा मनवाया।

भविष्य को भांपते हुए समय के साथ कई बार चौकाने वाले कदम उठाए। हाथरस की सियासी पिच पर चौके-छक्के जड़ने के साथ ही वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के लिए आगरा में भी अपनी जड़ें जमाईं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर पत्नी सीमा उपाध्याय को चुनाव जितवाकर अपना झंडा बुलंद किया। तब दिग्गज नेता राजबब्बर को चुनाव हराया साबित कर दिया कि वे सियासी पिच पर बिसात बिछाने में माहिर खिलाड़ी हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.