

RGAन्यूज़ ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा आगरा
Agra Crime News आगरा के फतेहाबाद में बीती रात गांव नगला गड़रिया में बदमाश घर में घुसे। महिला के शाेर मचाने पर गांव में हो गई जगार। बाजरे के खेत में घुसे बदमाशाें को ग्रामीणाें ने घेर लिया था। बदमाशाें की तरफ से गोलीबारी में पांच ग्रामीणों के गोली लगी।
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा। आगरा के पास फतेहाबाद में रात होते ही बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। वे घर की छत पर चढ़ गए। महिला ने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। बदमाश भाग कर बाजरा के खेत में घुस गये। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। घिरा देखकर बदमाशों ने अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दी। गोली लगने से पांच लोव घायल हो गए। घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।
फतेहाबाद के गांव नगला गडरिया में रविवार की रात नौ बजे नत्थीलाल पुत्र बदनसिह के घर के पीछे बाजरा के खेत में होकर बदमाश उनकी छत पर चढ़ गए। नत्थीलाल के बेटे की पत्नी छत पर सोने के लिए जा रही थी। तभी छत पर लोगों को देखकर घबरा गयीं और शोर मचा दिया। इतने में बदमाश छत से पीछे कूद गए और भाग कर घर के पीछे बाजरा के खेत मे घुस गए। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और खेत को चारों तरफ से घेर लिया।
बदमाशों ने अपने आपको घिरता देखकर खेत के अन्दर से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दी। जिससे खेत के बाहर खड़े पांच लोगों को गोली लग गई। इसके बाद ग्रामीण पीछे हट गए। मौका पाकर बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस मौके पर पहुची और खेत में बदमाशों की तलाश की, लेकिन तब तक बदमाश वहां से दूर निकल चुके थे। गोली लगने से गांव के सतीश, खेतपाल, सन्दीप, बहोरीलाल, हरिओम को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नत्थीलाल के घर में दस दिन पूर्व भी चोरी हुई थी, लेकिन चोर थोड़ा माल ही ले जा पाये थे।