साइरस मिस्त्री हुए पंचतत्व में विलीन, मुंबई के वर्ली श्‍मशान घाट में हुआ अंतिम संस्‍कार

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुंबई महाराष्ट्र

Cyrus Mistry funeral टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति पलोनजी साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्‍कार आज वर्ली श्‍मशान घाट में कर दिया गया। रविवार को मुंबई के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। उनके दोस्त जहांगीर पंडोले भी हादसे का शिकार हुए थे।

मुंबई, एजेंसी:- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति पलोनजी साइरस मिस्त्री (Cyrus Pallonji Mistry ) का आज मंगलवार अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार रविवार को मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री (54) की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्‍कार वर्ली श्‍मशान घाट में किया गया है। उनके परिजन सोमवार रात ही मुंबई पहुंच गए थे।

गौरतलब है कि 2015 में वर्ली श्‍मशान घाट खोला गया था। तब से ही बड़ी संख्‍या में पारसी समुदाय के लोग यहां अपने दिवंगत परिजनों के शवों को गिद्धों को खिलाये जाने की बजाय अब उनका दाह संस्‍कार कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा 

जाने-माने व्यवसायी और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की भी इस हादसे में मौत हो गई, रविवार को सायरस मिस्त्री अपनी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। तभी पालघर जिले से सटे मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्या नदी पर एक पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई थी।

हादसा दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। हादसे के बाद मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके शवों को यहां सरकारी जेजे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।

अनाहिता पंडोले चला रही थी कार

प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले, जो टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के साथ अपनी कार में यात्रा करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनाहिता पंडोले की सर्जरी होगी, जबकि उनके पति को आईसीयू में भर्ती हैं। रविवार दोपहर गुजरात से मुंबई आते समय अनाहिता पंडोले मर्सिडीज कार चला रही थीं, तभी नदी के पुल पर कार डिवाइडर से जा टकराई। उनके साथ आगे की सीट पर उनके पति डेरियस भी बैठे थे। हादसे में पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.