![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220913-WA0031.jpg)
RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी_ कस्बे में आज लोधी नगर स्टेशन रोड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष व कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी संजय चौहान के ( प्रतिष्ठान ) निवास पर पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन किया गया, मीटिंग में कस्बे के सभी व्यापारी गण एवं कस्बे के सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्ति भी शामिल हुए, उन सभी लोगों का संजय चौहान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, उसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया,
जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान के प्रतिष्ठान पर पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय नगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीश पांडेय ने सर्वसम्मति से कस्बे के व्यापारी कैलाश शर्मा को नगर अध्यक्ष व राजकपूर गुप्ता महामंत्री,
अतहरअली महामंत्री, संजय अग्रवाल महामंत्री, सौरभ पाठक को मीडिया प्रभारी ,सूरज राठौर उपाध्यक्ष, नारायण हरी अग्रवाल उपाध्यक्ष, हसनैन अंसारी उपाध्यक्ष, कमल गुप्ता उपाध्यक्ष, समीउद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता सचिव, ठाकुर मोनू सिंह सचिव, पप्पू मौर्य कोषाध्यक्ष, मोहन लाल साहू सचिव मनोनीत किया,
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप पुष्कर, जिला विधिक सलाहकार मनोज गंगवार, सन्तोष पटेल जिला उपाध्यक्ष, पंकज कपूर जिला कोषाध्यक्ष, संजीव शर्मा,अमन सिंह,ओबेन्द्र सिंह चौहान, विजय कुमार सक्सेना,आदि लोग मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जासवाल , सर्राफा व्यापारी नीरज गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हिया लाल सक्सेना, व्यापारी दीपक गोयल, प्रेमपाल गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, खेमपाल गंगवार, केसी शर्मा, अवधेश पाठक, कपिल यादव, कस्बे के व्यापारी सचिन चौहान, कस्बे के प्रमुख समाजसेवी ने नेत्रपाल सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर शुभकामनाएं दी,
बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट