![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220925-WA0039.jpg)
RGAन्यूज़ संवादाता मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ आज रविवार सुबह 10 बजे नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी व उनके संघर्ष पर विचार व्यक्त किये, बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एलईडी टीवी पर भी कार्यक्रम देखा और सुना, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पार्टी विस्तार में योगदान एवं अन्त्योदय प्रण का स्मरण कराया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने किया, इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हिया लाल सक्सेना, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, सेक्टर प्रभारी सूरज राठौर, संजीव शर्मा, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह राजेश सक्सेना, हरीश गुप्ता, रामसेवक गंगवार, चन्दन सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, रामचंद्र गंगवार, ठाकुर कुनाल सिंह, प्रवीन मौर्य, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर शरद सिंह आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट