जन्मदिन पर डिंपल बोलीं, बसपा के साथ गठबंधन एक सुनहरा मौका  ​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News संवाददाता ,लखनऊ

समाजवादी  पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि  बसपा के साथ गठबंधन एक सुनहरा मौका है। इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि चुनाव में सबको मिलकर भाजपा को पराजित करना है। 

कन्नौज से सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने यह बात सपा मुख्यालय में आयोजित अपने जन्मदिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वे उनका आशीर्वाद और शुभकामना लेने आई है। 

डिंपल यादव को बधाई देने के लिए लोहिया सभागार में महिलाएं और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में जन्मदिन की बधाई देने के लिए मौजूद थे। अखिलेश भैया, डिम्पल भाभी जिंदाबाद के नारों के बीच केक काटा गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, अरूणा कोरी, शीला सिंह ने श्रीमती डिम्पल यादव को केक खिलाया और उनको जन्मदिन की बधाई दी। 

मायावती के जन्मदिवस समारोह में सपाइयों ने की शिरकत 
 बहुजन  समाज पार्टी की  राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  और समाजवादी पार्टी की सांसद  डिम्पल यादव का जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया । प्रदेश के सभी जिलों में बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों  एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोकसभा चुनावो में सफल बनाएगें। 

 

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.