बारिश से 8 हजार 745 किसानों की फसलों का हुआ नुकसान, प्रभावित किसानों का विवरण ऑनलाइन फीड कर जिले को भेजी जा रही है रिपोर्ट

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली मीरगंज _ बेमौसम हुई बारिश से तहसील मीरगंज क्षेत्र के 8 हजार 745 किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, तहसील प्रशासन ने किसानों की फसलों में हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी है, पिछले महा बेमौसम हुई बारिश से रामगंगा, किच्छा, बहुगुल, दोजोड़ा नदियों का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी, खेतों में धान व अन्य फसलें पानी में डूब गई थी   इससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी, जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने नुकसान का सर्वे कर उनका आकलन किया, सर्वे में 8,745 किसानों की फसलों में नुकसान होने की पुष्टि हुई, तहसील प्रशासन ने किसानों का डाटा फीड कराया है, मीरगंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे पूरा हो चुका है, प्रभावित किसानों का विवरण ऑनलाइन फीड कर जिले को भेजा जा रहा है,                   

प्रभावित किसानों का विवरण ऑनलाइन फीड कर जिले को भेजी जा रही है रिपोर्ट

बरेली के संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की फोटो

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.