शाही कस्बे में खाली पड़े प्लाट में बोरे में बंद मिला सड़ा गला शव,  मचा हड़कंप     

Praveen Upadhayay's picture

             

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह  

जनपद बरेली शाही _ कस्बा शाही क्षेत्र में खाली पड़े प्लाट में एक कंकाल मिलने पर हड़कंप मच गया, शव लगभग 20 दिन पुराना होने का अंदेशा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जानकारी के अनुसार पुलिस ने शाही कस्बे में खाली पड़े प्लाट में बोरे में बंद सड़ा गला शव बरामद किया है, खाली प्लाट में खेल रहे बच्चों ने कुत्तों को शव नोचते देखा तब लोगों को इसकी जानकारी हुई, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली बाद में मंदिर और मस्जिद से एलाउंसमेंट कराया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,  शाही कस्बे के मोहल्ला मोती नगर में ईदगाह के सामने मोहम्मद हनीफ का खाली प्लाट है,  मंगलवार को वहां खेल रहे बच्चों ने कुत्तों को वहां पड़े बोरे से एक हाथ और पैर को बाहर खींचते देखा तो बच्चों में हड़कंप मच गया और भाग खड़े हुए, बच्चों ने लोगों को इस विषय में जानकारी दी, इसके बाद वहां शव देखने वालों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर शाही थाना प्रभारी  श्याम सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए, उन्होंने भाग खड़े लोगों से मामले की जानकारी ली, शव इस कदर सड़ चुका था कि यह पता लगाना भी मुश्किल हो गया कि शव महिला का है या पुरुष का, शव से हाथ पैर भी अलग हो गए, काफी हिस्सा कुत्ते नोच कर खा गए,                                 

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी, उसकी जांच में ही शव के महिला या पुरुष होने का पता चलेगा, अगर कोई व्यक्ति उसकी पहचान का दावा करेगा तो डीएनए जांच भी कराई जाएगी,                            

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.