भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली _ आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस बरेली में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर के पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार एवं अनुकरण के लिए प्रदेश से आए हुए अतिथियों एवं पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसमें प्रथम सत्र में उद्घाटन  सांसद श्री संतोष गंगवार, उमेश गौतम महापौर, डॉ के एम अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष,  डॉ विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया, सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय दुगुनी कि है, एमएसपी में रिकॉर्ड वृद्धि और इतिहास में कभी नहीं खरीदा गया इतना गेहूं और उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। उसके बाद  भाजपा के  श्री घनश्याम पटेल प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा,  दीपक गुप्ता कार्यसमिति सदस्य ब्रज क्षेत्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए,  कार्यक्रम की अध्यक्षता  ओमप्रकाश लोधी  महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा ने की। संचालन श्री अंकित भाटिया जी महानगर उपाध्यक्ष जी ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के सत्र को संबोधित करते हुए श्री घनश्याम पटेल जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की प्रतिक्रिया का हिस्सा है समय-समय पर भाजपा द्वारा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाता है और उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जैसे कृषि के लिए सबसे अधिक बजट प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चीनी और दुग्ध उत्पादक में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों के साथ धोखा किया है  किसानों की हित की बात  सिर्फ भाजपा सरकार ने की। 

कार्यक्रम में शामिल महानगर महामंत्री श्री ओम प्रकाश जी, मुकुल गुप्ता जी ,उपाध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, ललित मोहन मल्होत्रा, निर्भय तिवारी, प्रताप सिंह ,सुमित वर्मा जी, मोनू गुप्ता, मोनू मिश्रा, निखिल राजपूत, मुकेश राठौर, एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे,                          

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.