नीले खेमे के वोट, किसको करेंगे चोट, BSP के वोट बैंक ने बढ़ाई सपा की चिंता

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ मैनपुरी

Mainpuri By Election 2022 उपचुनाव के मैदान में बसपा ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी। पार्टी के परंपरागत वोट बैंक ने बढ़ाई सपा की धड़कनें। 1996 से लेकर वर्ष 2014 तक के चुनाव तक बसपा तीन बार सपा के सीधे मुकाबले में रही।

मैनपुरी:- मैनपुरी का रणक्षेत्र सज चुका है। साइकिल दल और केसरिया खेमे के लड़ाके मैदान में उतर चुकी हैं। परंतु राजनीति के इस कुरुक्षेत्र में इस बार हाथी युद्ध में शामिल नहीं है। नीले खेमे का यही दांव साइकिल दल की धड़कनें बढ़ा रहा है। बीते कुछ चुनावों को छोड़ दें ताे नीले खेमे से ही सपाई दुर्ग को चुनौती मिलती थी। उसका परंपरागत वोट बैंक भी कम नहीं। अब नीले खेमे के ये वोट किसको चोट करेंगे, यह बात रणनीतिकारों के पसीने छुड़ा रही है। केसरिया खेमा इस संख्या बल को अपनी तरफ लाने की कसरत में जुटा है तो साइकिल दल भी नुकसान से बचने का ताना-बाना बुन रहा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.