मकर संक्रांति पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के बाद हुआ खिचड़ी भोज

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  मकर संक्रांति पर्व पर गायत्री परिवार की ओर से मोहल्ला साहूकारा स्थित मढ़ी मंदिर पर गायत्री चेतना केंद्र पर पांच  कुंडीय गायत्री यज्ञ के समापन के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, पांच कुंडलीय यज्ञ गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ दीपमाला शर्मा की टोली ने संपन्न कराया, पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ मे मोहल्ले के लोगों के अलावा गायत्री परिवार के बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता भाई बहने रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों पर यज्ञ परंपरा को आगे बढ़ाया है। गायत्री परिवार संस्कारों की एक मजबूत पाठशाला है। यज्ञ समापन के बाद खिचड़ी भोज कराया गया। यज्ञ कार्यकम में  यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, ठाकुर धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, जगदीश प्रसाद गंगवार, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सचिन चौहान, बालेदीन पाल, राजेश गंगवार, शिवेंद्र सिंह, प्रेमपाल गंगवार, रविंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, जगदीश शर्मा, प्रहलाद अग्रवाल, केसी शर्मा, डॉ मुदित प्रताप सिंह, कपिल यादव, सौरभ पाठक, संजीव शर्मा, प्रभाकर गुप्ता, सतीश गुप्ता, बहादुर गुप्ता, सतीश माहेश्वरी, चंपतराम गंगवार, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, मंगलसेन सिंह सोलंकी, रामकुमार गुप्ता, महेंद्रपाल यादव,  राकेश माहेश्वरी, ठाकुर मोनू सिंह, गौरव गंगवार, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा जिला महामंत्री राम गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में दिनेश पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया,                             

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.