26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Praveen Upadhayay's picture

‌‌ RGAन्यूज़ बरेली समाचार
बरेली आज शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला उपस्थित रहे ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने आगामी 26 जनवरी से शुरु हो रहे हाथ से हाथ जोड़ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत जोड़ो यात्रा के सफल अभियान के विस्तार के रूप में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान है जो 2 महीने चलेगा इसकी शुरुआत 26 जनवरी को होगी और 26 मार्च को इसका समापन होगा ।

उन्होंने बताया कि यह त्रिस्तरीय अभियान है  ब्लॉक स्तर पर प्रथम चरण में पद यात्राऐ होंगी इसकी शुरुआत गांव गांव से की जाएगी हर गांव जाकर कांग्रेसका झंडा सैरा कर गांव यात्रा निकाली जाएगी और उस गांव के मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में डोर टू डोर जाकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद माननीय राहुल गांधी जी का पत्र और साथ ही भाजपा की मोदी सरकार की विफलताओं की कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार की गई चार्ज शीट हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे हर गांव का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा साथ ही बड़ी स्क्रीन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के  भावनात्मक विडियो दिखाये जायेंगे इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान यूथ कांग्रेस और छात्र कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली निकालकर इस अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं की टीम घर घर जाकर महिलाओं से मिलकर बात करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की विस्तृत जानकारी देगी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हार राज्य की राजधानी में महिला मार्च निकाला जाएगा और महिला घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में बताते हुए कहा की सभी लोग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओं और प्रमुख लोगों का एक महसम्मेलन भी होगा जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता उपस्थित रहेंगे बिला को और तहसीलों में भारत जोड़ो मेला का आयोजन भी होगा जिसमें प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे और कांग्रेस के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक तरह से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एकता का अभियान है।नफरत छोड़ो का अभियान है।अनेकताओ को सम्मान देने का अभियान है। और स्वर्णिम भारत बनाने का यह अभियान है।

उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार,जिला उपाध्यक्ष नगर पंचायत मीरगंज चेयरमैन ईलयास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,महासचिव जिया उर रहमान, जिला महासचिव सय्यद गुलफाम मियां, जिला महासचिव सुरेश बाल्मीकि,जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, जिला सचिव उस्मान खान, मोहम्मद नदीम सिद्दीकी,साजिद अब्बासी उपस्थित रहे।
 
    

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.