RGA न्यूज: शादी का झांसा दिया लेकर गया बदायूं, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज बरेली संवाददाता

बरेली की एक किशोरी से बदायूं के युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवक शादी का झांसा देकर उसे बदायूं ले गया था। जहां करीब पंद्रह दिन तक उसे एक मकान में किराये के कमरे में बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया। बाद में उसे कमरे में ही बंद करके भाग निकला। मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदारों ने किशोरी को मुक्त कराया। पीड़िता के परिजनों ने एसपी सिटी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगरिया रोता गांव निवासी वीरेश कुमार के बहनोई बरेली के बारादारी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहते हैं। उनके घर के ठीक सामने पीड़िता अपने नाना-नानी के यहां रहती है। वीरेश की रिश्तेदारी होने की वजह से उसका पीड़िता के घर में आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच वह किशोरी को शादी का झांसा देने लगा और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। 12 मार्च को वह उसे बहला-फुसलाकर बदायूं ले गया। वहां सिविल लाइंस स्थित गन्ना दफ्तर के पीछे एक मकान में किराये के कमरे में उसके साथ रहने लगा। किशोरी ने जब घर जाने की बात कही तो उसे बंधक बना लिया। 23 मार्च को वह उसे कमरे में ही बंद करके भाग गया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों ने उसे मुक्त कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे बंधक बनाकर एक हफ्ते से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के परिजनों ने बुधवार को एसपी सिटी से शिकायत की। मामले में आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.