![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGAन्यूज़ बरेली समाचार
बरेली। कुछ समय से बीमार चल रहे बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक जे सी पालीवाल का दिल्ली में उनके बेटे के पास देहान्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज शाम 03 बजे तक बरेली आ जायेगा। अन्तिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में होगा। पालीवाल के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही समिति के शिक्षण संसथाओं के संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। महाशय राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल भूड़ बरेली में एक शोक सभा आयोजित कर प्रार्थना की गई कि पालीवाल तय की आत्मा को मोक्ष व उनके परिवार को असीम दुःख सहने की शक्ति मिले।
जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति व प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश।