राशिफल 30 जनवरी 2019: इस राशिवालों को होगी आनंद की प्राप्ति, व्यापार में भी होगा लाभ

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल 30 जनवरी

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें और रागद्वेष से दूर रहें। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर चलें। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी और गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। आज प्रवास भी टालें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।

वृषभ:

आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन और निकट के लोगों के साथ समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मिथुन:

कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिजनों के साथ आप आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। आवश्यक खर्च होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क:

आज आप परेशान हो सकते हैं। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादित मामलों पर चर्चा न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट दे सकते हैं। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह:

वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की आशंका है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या:

आज प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातो में सिद्धि प्राप्त होगी।

तुला:

मन आज दुविधा में रहेगा, इसलिए निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको दुःख पहुंच सकता है। हठीलापन छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएंगे। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक:

आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु:

आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी हो सकती है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। अकस्मात व्‍यय से संभलें। परिजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

मकर:

आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीद के पीछे धन व्यय होगा।

कुंभ:

आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। कार्यालय में सहकर्मी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज सरलता का अनुभव होगा और लाभ होगा।

मीन:

आज उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पड़े इस बात का ध्यान रखें। प्रतिस्पर्द्धियों के साथ वाद-विवाद को टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिए। प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की आशंका है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.