लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर चेतना महाभियान के तहत हुई बैठक

Praveen Upadhayay's picture

। RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह                       

 

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी:- कस्बे के निकट नेशनल हाईवे पर उनासी चौराहे के पास शिव स्वयंवर बैंकट हॉल में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर चेतना महाअभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीबी के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना का सभी लोगों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि वीरेंद्र गंगवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। और सभी बूथ अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए कि आप सभी लोग जल्द से जल्द अपने बूथों पर जाकर वोटर लिस्ट का (सत्यापन) एवं अध्यन करें कि किसके वोट काटने हैं और किसके वोट बढ़ाने हैं। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में सभी (लोग) वोटर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सके। जिसे पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन सके।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संरक्षक संजीव शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त कर सभी बूथ अध्यक्षो को चुनाव एवं नई वोटर लिस्ट बनाने के सम्बंध में विशेष जानकारी दी। उसके बाद प्रत्येक बूथ अध्यक्षों को वोटर लिस्ट दी गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने की। और संचालन संजीव शर्मा ने किया

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य (जिला मंत्री) श्रीमती मंजू कोरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश कातिव, डॉ मुदित सिंह, अजय राजपूत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मिथिलेश कश्यप, महामंत्री श्रीमती गुड्डी सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक के मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वाजिद अंसारी, ओबीसी के मंडल अध्यक्ष सूरज राठौड़, आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक, हरीश शर्मा, बंटी मौर्य, ठाकुर संजीव सिंह, अनूप सिंह उर्फ दीपू, सभासद अबोध सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉ नरोत्तम मौर्य, जोगेंद्र सिंह, शरद सिंह आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.