TVS Motor Company ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, बनी ऐसा करने वाली देश की पहली टू-व्हीलर निर्माता

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA news 

TVS Motor Company भारत की पहली दोपहिया निर्माता बन गई है जिसने Venezuela में प्रवेश किया है। TVS ने बताया कि उसने लोकल रिटेलर Servisuministros Jpg के साथ साझेदारी की है जो कंपनी के दोपहिया और तिपहिया रेंज की रिटेल सेल करेगी। भारतीय दोपहिया वाहन की फ्रीका दक्षिण पूर्व एशिया भारतीय उपमहाद्वीप लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक देशों में वैश्विक उपस्थिति है।

TVS Motor Company ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

 नई दिल्ली। TVS Motor Company भारत की पहली दोपहिया निर्माता बन गई है, जिसने Venezuela में प्रवेश किया है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। होसुर स्थित निर्माता बजाज ऑटो के बाद देश का दोपहिया वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है और 43 प्रतिशत निर्यात हिस्सेदारी रखता है। कंपनी ने 2022 में सिंगापुर के बाजार में प्रवेश किया था।

TVS की Servisuministros Jpg के साथ साझेदारी

TVS ने बताया कि उसने लोकल रिटेलर Servisuministros Jpg के साथ साझेदारी की है, जो कंपनी के दोपहिया और तिपहिया रेंज की रिटेल सेल करेगी। इसमें TRAK 150, Sport 100, HLX, Stryker, Raider 125, XL 100 Moped, NTorq 125 स्कूटर और पूरी Apache सीरीज शामिल हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.