![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_11_2023-manoj_pande_lac_23572198_0.jpeg)
RGA news
Army Chief Gen Pande चाणक्य रक्षा संवाद में सेना प्रमुख जनरल पांडे ने कहा कि भारत तेजी से तरक्की के रास्ते पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निराशा भूराजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी देश लगातार विकास कर रहा है।
Army Chief Gen Pande सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे। (फाइल फोटो)
, नई दिल्ली। Army Chief Gen Pande सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को लद्दाख सीमा से चीन को खास संदेश दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ-साथ विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर रहता है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर दिया है।
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच सेना प्रमुख का ये बयान सामने आया है।