RGA न्यूज: राशिफल 28 मार्चः कर्क राशि से ग्रहण योग सामाप्त, मिलेगा लाभ 

Praveen Upadhayay's picture

मेष(Aries): परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने की आशंका है, संयम से काम लें। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रवास-पर्यटन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। 

वृषभ(Taurus): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परंतु मध्याह्न के बाद किसी से वाद-विवाद हो सकता है, मन उदास हो सकता है। सलाह है कि दोपहर के बाद मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें।

मिथुन(Gemini): आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो सकते हैं। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य में सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा। 

कर्क(Cancer): आज का दिन आनंद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी राशि में चल रहा ग्रहण योग भी समाप्त हो जाएगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा।

सिंह(Leo): आपको आज वाणी और वर्तनी में संपूर्ण संयम रखना पड़ेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। 

कन्या(Virgo): आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आरोग्य नरम-गरम रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। 

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं की आज का दिन आपके लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और देव दर्शन के लाभ मिलेंगे। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारीयों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवांछित फलप्राप्ति होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। 

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है। विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थान वृद्धि होने की संभावना है। प्रियपात्र और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। 

धनु(Sagittarius): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। 

मकर(Capricorn): आजका दिन मित्रों और स्वजनों के साथ बहुत ही आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। 

कुंभ(Aquarius): आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रह सकते हैं। 

मीन(Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शारीरिक नरम रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश कीर्ति मिलेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। 

पंडितों के अनुसार राशियों के योग 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.