Dec
24
2023
By Ram ji Yadav
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/24_12_2023-alyssa_healy_23612776.jpeg)
RGA news
भारतीय महिला टीम ने 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। उसके 46 साल बाद महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा। इस ऐतिहासिक पल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इसमें सोने पर सुहागा तब हुआ जब एलिसा हीली खुद फोटोग्राफर बन गईं। एलिसा हीली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने हीली की खूब सराहना की।
Place: