राशिफल 3 फरवरी: फरवरी का पहला रविवार 4 राशियों के लिए कैसा है जाने

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल बरेली

मेष:

आज मकर राशि में चार ग्रहों का संयोग बना है जिससे सभी राशियों के लोग प्रभावित होंगे सबसे पहले हम मेष राशि की बात करते हैं। आज बुरे विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है, वर्ना शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य में आज सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद से बचें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

वृषभ:

सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से बचने का प्रयास करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन कुछ परेशान रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। अधिकारी वर्ग से संभलकर रहें। संतान के विषय में चिंता रहेगी।

मिथुन:

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क:

बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश की प्राप्त होगी।
मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह:

साहित्य-कला के प्रति आज आपकी रुचि बढ़ सकती है। पेट संबंधी बीमारियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत होगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

कन्या:

शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने और ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। धन की हानि हो सकती है। यात्रा-प्रवास न करें। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतें।

तुला:

आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ़ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा।

वृश्चिक:

परिजनों के साथ मतभेद या विवाद होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में दुविधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।

धनु:

आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा किए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी।

मकर:

कोर्ट-कचहरी से बचने का प्रयास करें। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी-व्यवहार पर संयम बरतें। वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ:

आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। धन का खर्च अधिक हो सकता है। अदालती कार्यों में सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

मीन:

विचारों में आज दृढ़ता बनाए रखने का प्रयास करें। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार संबंधित आयोजन होने की संभावना है। परिवार में सुख- शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलेगा। साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आप के लिए दिन शुभ है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का आयोजन हो सकता है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.