रामदूतो ने घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत और निमंत्रण

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप सिंह           

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा और राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अन्य समाजसेवियों और व्यापारियों ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटे। जानकारी के अनुसार अयोध्या धाम में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक का रही है। शहर, कस्बा एवं देहात क्षेत्र का वातावरण राममय होने लगा है। पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटने पहुंच रहे राम भक्तों का जगह-जगह लोग गर्म जोशी से स्वागत कर रहे हैं। आज शुक्रवार को राम भक्तों की टोली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्लों में पहुंची। और वहां पूजित अक्षत के साथ भव्य श्री राम मंदिर का चित्र भी लोगों को भेंट किया। स्थानीय निवासियों ने राम भक्तों की टोली पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। टोली ने भिटौरा रेलवे स्टेशन, लोधी नगर चौराहे एवं कस्बे की मेंन बाजार और आदि मोहल्लों में जाकर भ्रमण कर अक्षत और निमंत्रण बांटे।  इस अभियान में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष व्यापारी सचिन चौहान, भाजपा के युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ जतिन चौहान, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, ओमेंद्र चौहान, धीरज पांडे, चंद्रशेखर पांडे, मोहित ठाकुर, विशाल चौहान, अमित साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौहान, नगर अध्यक्ष सोनू ठाकुर, आशीष सोमवंशी, रघुवीर सिंह आदर्श वर्मा, पंकज मिश्रा, दीपक तोमर, दुर्गपाल सिंह आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.