श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ फतेहगंज मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल काम करते हुए। जामुना यमुना तहजीब के तहत फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन  प्रमुख समाज सेविका इमराना बेगम ने 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र अयोध्या धाम प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे हैं सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि कोई भी राम भक्त या पंडित पुजारी महात्मा या बुजुर्ग अयोध्या जाने में असमर्थ है तो वह उनकी पूर्ण रूप से सहायता करेंगी।              

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम को इलेक्शन के दौरान हिंदू और मुसलमानों सभी जाति समुदाय का भारी सहयोग मिला जिससे वह बंपर वोटो से विजई हुई इसीलिए उन्होंने गरीब असहाय बेसहारा बुजुर्ग और पंडितों एवं ब्राह्मणों और महात्माओं को अयोध्या श्री राम के दर्शन  करने के लिए निजी बस और रेलवे टिकट की व्यवस्था की है। जिस किसी बुजुर्ग या पंडित या महात्मा को अयोध्या आने जाने के लिए अस्मत है और उनकी असुविधा को देखते हुए एक निजी बस की व्यवस्था कर अयोध्या धाम के लेकर जाएगी और श्री राम के दर्शन करने के बाद वापस लेकर आएगी जिसका आने-जाने और खाने पीने का खर्चा चेयरमैन साहिबा अपने पास से उठाएंगी। और कहा कि जो भी गरीब असहाय बेसहारा या पंडित या महात्मा लोग हैं वह नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। और बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग अगर हज करने या उमरा करने या तीर्थ स्थलों पर जाने की इच्छुक हैं वे भी संपर्क कर सकते हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.