अभिषेक बच्चन के बचपन की ये 7 दुर्लभ तस्वीरें, ऐश्वर्या ने कहा- हैप्पी बर्थडे My Baby

Praveen Upadhayay's picture

RGA News महाराष्ट्र  (के बी चौर) ब्यूरो चीफ

अभिषेक बच्चन की इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपने बचपन में खो जायेंगे। तब से लेकर आज तक अभिषेक का लुक काफी बदल गया है और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ...

मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना बर्थडे मनाते हैं। इस साल अभिषेक बच्चन 43 वर्ष के हो रहे हैं। हाल ही में वो अपनी फ़िल्म मनमर्जियां में नज़र आये थे। बहरहाल, अभिषेक के जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं उनके बचपन की कुछ चुनिंदा तस्वीरें! एक तस्वीर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद शेयर की है! 

अभिषेक बच्चन अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं और उनकी विनम्रता के भी सभी कायल हैं। पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अक्सर वो नज़र आते रहते हैं। अभिषेक अपनी मॉम जया बच्चन के बेहद करीब हैं। जूनियर बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और ये सभी तस्वीरें हमने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ली हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस तस्वीर में आप उनके साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को देख सकते हैं।

दूसरी तस्वीर में आप अमिताभ बच्चन को अपने प्यारे बेटे अभिषेक के साथ देख पा रहे हैं। बाप-बेटे की यह बॉन्डिंग आज भी कुछ ऐसी ही है।

तस्वीरें बताती हैं कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने व्यस्त समय में भी बेटे अभिषेक के साथ वक़्त गुज़ारना नहीं भूलते थे। 

इस तस्वीर में आप अभिषेक बच्चन और उनकी दीदी श्वेता बच्चन को देख सकते हैं। यह तस्वीर श्वेता ने अपने इन्स्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि अभिषेक के लिए शब्दों और वजहों से परे है उनका प्यार!  

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.