
RGA News
फाल्गुन शहर के रंग में रंगने को तैयार है। शहर धार्मिक आध्यात्मिक और सामाजिक रंगों से सराबोर होगा। मंदिरों से लेकर धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने इसके लिए तैयारी की हैं।...
मेरठ:- फाल्गुन शहर के रंग में रंगने को तैयार है। शहर धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रंगों से सराबोर होगा। मंदिरों से लेकर धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने इसके लिए तैयारी की हैं। महाशिवरात्रि के बाद फाल्गुन के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस बार होली 20 मार्च और दुल्हेंडी 21 मार्च की है।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में होंगे यह कार्यक्रम
काली पल्टन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर से 17 मार्च रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 18 मार्च सोमवार को मंदिर में भगवान की सुंदर लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसमें मथुरा और बरसाने से आए कलाकार मंचन करेंगे। श्री श्याम मिलन परिवार सेवा समिति की ओर से 11वां रंग-रंगीलो फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। 31 मार्च रविवार को दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप गेट नंबर दो में कार्यक्रम होगा। इसमें अखंड ज्योति, भव्य दरबार, श्याम रसोई, अलौकिक श्रृंगार, भव्य झांकियां आदि होंगे। वेस्ट एंड रोड स्थित शनिधाम के महंत महेंद्रदास इसके आयोजक होंगे। खलीलाबाद से हरमिंदर सिंह रोमी मुख्य आकर्षण रहेंगे। वहीं, 21 मार्च गुरुवार को अन्नपूर्णा मंदिर और चेरिटेबल हॉस्पिटल के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि काव्य पाठ करेंगे। इसके साथ ही आर्य समाज थापरनगर में 20 मार्च को सुबह यज्ञ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आर्य समाज थापरनगर के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि होली हमारा प्रमुख त्योहार है। आर्य समाज वैदिक ढंग से होली मनाता है। 12 मार्च को श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति, दालमंडी के तत्वावधान में कार्यक्रम होगा।
येे होंगे आयोजन
17-18 मार्च: काली पल्टन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में होली उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान की लीलाओं का मंचन।
20 मार्च : आर्य समाज थापरनगर में सुबह यज्ञ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
21 मार्च: श्री श्याम मिलन परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में दिल्ली रोड जगदीश मंडप में रंग-रगीलो फाल्गुन महोत्सव।
21 मार्च: वेस्ट एंड रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में होली मिलन और कवि सम्मेलन।