कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश पीआरसी के मुद्दे पर हुई हिंसा को लेकर कहा कश्मीर बना रही है मोदी सरकार

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (पीआरसी) के मुद्दे पर हुई हिंसा के मामले में सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस शांतिप्रिय राज्य को देश का दूसरा कश्मीर बनाया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टकम संजॉय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अरुणाचल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा। चुनाव से ठीक पहले पीआरसी को लाया गया।अरुणाचल एक संवेदनशील राज्य है। वहां आम लोगों और सेना के बीच शत्रुता पैदा की गयी है।'' उन्होंने सवाल किया, ''मोदी जी, आप अरुणाचल को दूसरा कश्मीर क्यों बनाना चाहते हैं? आप क्यों समस्या पैदा कर रहे हैं? कृपया ऐसा मत करिए।"

संजॉय ने कहा, ''(केन्द्रीय मंत्री किरण) रिजिजू ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। हम कहते हैं कि आप इसे साबित करिये।'' उन्होंने कहा, ''लोकतांत्रिक प्रदर्शन के बाद निर्दोष निहत्थे लोगों पर गोलीबारी की गई। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।"

ममता ने कहा- पुलवामा हमले के बाद सरकार पैदा कर रही है युद्ध के हालात

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ''मौजूदा समय में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा सरकार के अधिकतर मंत्रियों के बारे में पता नहीं है, वे कहां हैं। गृह राज्य मंत्री रिजिजू का भी पता नहीं है। हम उनसे कहना चाहते हैं कि कृपया ईटानगर पहुंचिए।" उन्होंने कहा, ''पूर्वोत्तर के लोगों को दुख पहुंचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है। विभाजनकारी एजेंडे को हम सफल नहीं होने देंगे।"

   

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.