अमित शाह बोले- भाजपा के लिए चुनाव नहीं देश की सुरक्षा प्राथमिकता​

Praveen Upadhayay's picture

RGA news एजेंसी उमरिया (मध्यप्रदेश)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को शनिवार को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, हमारे लिए चुनाव प्राथमिकता नहीं है। देश की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने (आतंकियों) पुलवामा किया तो हमने हवाई हमला कर जवाब दिया। आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइक महारैली का मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल उमरिया जिले में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुभारंभ किया।

शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एंड कंपनी हम पर आतंकवाद से फायदा उठाने का आरोप लगा रहे हैं। क्या कभी आपने आतंकवाद को जवाब दिया था। कांग्रेस के कार्यकाल में देश के जवानों के खून का बदला लेने की हिम्मत नहीं थी। ये नरेन्द्र मोदी जी हैं जो ये कर रहे हैं और आप सवाल उठा रहे हैं कि एयर स्ट्राइक हुई की नहीं... पाकिस्तान, पाक मीडिया और आतंकियों ने मान लिया और राहुल गांधी, ममता और अखिलेश सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया, पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश में सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए है। मोदी के समय में जनता पर, देश पर हमला हुआ तो गोली का जवाब गोली से दिया। उरी हमला हुआ तो सर्जीकल स्ट्राइक किया गया। हमारे लिए चुनाव प्राथमिकता में नहीं है। देश की सुरक्षा प्राथमिकता है। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया।

भाजपा को 282 से अधिक सीटें मिलेंगी: जावड़ेकर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जावड़ेकर ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है। जावड़ेकर ने यहां पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक महारैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.