राशिफल 5 मार्च 2019: बुध बदलेंगे चाल, जानें कैसा रहेगा आपका हाल

Praveen Upadhayay's picture

RGA News राशिफल

मेष:

आपका आज का दिन समाज के लोगों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

वृषभ:

आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज आपको थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणाम स्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता रह सकती है। आपकी नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर किसी वजह से आप हतोत्‍साहित हो सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उतरें।

कर्क:

क्रोध और नकारात्मक विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्‍यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है।

सिंह:

आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात पर मनमुटाव होने की आशंका है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें।

कन्या:

आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।

तुला:

बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा। व्यर्थ विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात होगी।

वृश्चिक:

अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि हो सकती है। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की गणेशजी की सलाह है। स्त्रीवर्ग और पानी से नुकसान होने की आशंका है।

धनु:

गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर रहेगा। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-संबंधियों और मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद रहेगा। लघु यात्रा होने की संभावना है।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। घर में किसी प्रकार की गलतफहमी होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। शेयर-सट्टे में निवेश कर सकते हैं। गृहणियों को असंतोष हो सकता है।

कुंभ:

स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होने की वजह से आपको लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ अच्‍छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन:

आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। परिणामस्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में और किसी का जमानती होने के संबंध में सावधानी रखें। अल्पकालीन लाभ लेना भारी पड़ सकती है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.