राशिफल 11 मार्चः सप्ताह के पहले दिन मिथुन और इन तीन राशियों को लाभ मिल रहा है

Praveen Upadhayay's picture

RGA News राशिफल

मेष:

आज आपके सभी कार्य उत्साह और उमंग से भरे होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ मिल सकता है। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

वृषभ:

क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छाई रहेगी। स्वास्थ्य में भी कुछ परेशानी हो सकती है। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बन सकती है। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत हो सकता है।

मिथुन:

परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-व्यापार में आपको लाभ होने की संभावना है। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। विवाह के भी योग हैं। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता का आएगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क:

घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ और पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य सरलता से पूरे हो सकेंगे।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की आशंका है। नौकरी तथा व्यापार होने के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

कन्या:

आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर का खाना खाने से सेहत खराब हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए वाणी पर संयम रखें। धन खर्च अधिक होगा। शत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसका ध्यान रखें।

तुला:

प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों से लाभ मिल सकता है। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन होगा।

वृश्चिक:

पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल विफल रहेगी जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।

धनु:

कार्य विफल होने से हताश और क्रोधित हो सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा हो सकती है। संतान के मामले में चिंता पैदा होगी, परंतु प्रेमियों को रोमांस के लिए और धन प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।

मकर:

प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद से मन व्यथित हो सकता है। क्लेश आपके मन को व्यथित कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और प्रियजनों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। आज भाग्य वृद्धि का योग है।

मीन:

गणेशजी आपके खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हो सकते हैं। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.