एडीएम व एसपी सिटी ने लिया घटनास्थल का जायजा

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

आजमगढ़ शहर के मुकेरीगंज में पटाखा विस्फोट व अगलगी की घटना में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन भी पूरी तरह से सहमा हुआ है। मंगलवार को दोपहर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व एसपी सिटी कमलेश बहादुर खिलाड़ी गुप्ता के आवास पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। बगल के लोगों के कई पुश्तों तक के नामों को पूछा। इससे लोग सहमें रहे लेकिन उन्होंने कहा कि यह केवल जांच की जा रही है।...

आजमगढ़ : शहर के मुकेरीगंज में पटाखा विस्फोट व अगलगी की घटना में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन भी पूरी तरह से सहमा हुआ है। मंगलवार को दोपहर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व एसपी सिटी कमलेश बहादुर खिलाड़ी गुप्ता के आवास पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। बगल के लोगों के कई पुश्तों तक के नामों को पूछा। इससे लोग सहमे रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह केवल जांच की जा रही है।

दोपहर में एडीएम व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तो खिलाड़ी की पत्नी, नाते-रिश्तेदार समेत आस-पास के लोग जुटे हुए थे। दोनों अफसरों ने परिवार को ढांढ़स बंधाया और फिर मकान के अंदर जाकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद आस-पास के मकान का लोकेशन लिया। अफसरों ने यहां की गतिविधियों को अपनी डायरी में नोट किया। इस दौरान सतिराम व खिलाड़ी के परिवार अफसरों से गुहार लगा रहे थे। यहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो जा रहीं थीं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.