Loksabha Election 2019 :भाजपा के तीन प्रत्याशी घोषित, कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट

Praveen Upadhayay's picture

Loksabha Election 2019 :भाजपा के तीन प्रत्याशी घोषित, कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट

RGA news

भाजपा ने कैराना से प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। बिजनौर की नगीना सुरक्षित सीट से सांसद डॉ. यशवंत तथा बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह को टिकट दिया गया है। ...

लखनऊ  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज उत्तर प्रदेश से तीन और प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। कैराना से लोकसभा का उप चुनाव हारने वाली मृगांका सिंह का टिकट काट दिया गया है। कैराना में 11 अप्रैल को मतदान होना है जबकि नगीना और बुलंदशहर में 18 अप्रैल को मतदान है। 

भाजपा ने आज चौथी सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश से तीन लोकसभा प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कैराना से प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। बिजनौर की नगीना सुरक्षित सीट से सांसद डॉ. यशवंत तथा बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह को टिकट दिया गया है।

प्रदीप चौधरी सहारनपुर के गंगोह से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। कैराना से पूर्व सांसद रहे हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने मई 2018 उपचुनाव में दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका को टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट से भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। 3 फरवरी 2018 को उनका निधन हो जाने के चलते यहां उपचुनाव हुआ था। कैराना से भाजपा प्रत्याशी घोषित प्रदीप चौधरी नकुड़ व कैराना के बाद अब गंगोह से विधायक हैं। तीन बार से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौदरी गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वह कांग्रेस व समाजवादी पार्टी में थे।

भाजपा की पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी सूची में एक उम्मीदवार और तीसरी सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम थे। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.