
Rga news
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कलंक में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी जिसमें आलिया व वरुण की भी अहम भूमिका है। ...
मुंबई: -बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ महीनों से एक्टर्स की शादी को लेकर खूब चर्चा है। क्योंकि पिछले साल कई एक्टर्स ने शादी की। अब शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय सबके सामने रखी है।
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में एक रियलिटी शो में इस बात का खुलासा किया कि वह वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले शादी करना चाहती हैं। गौरतलब है कि इस रियालिटी शो में वह उनकी आगामी फिल्म कलंक का प्रचार करने पहुंची थीl इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी मौजूद थे। इस दौरान यह बात उठी कि तीनों में से पहले शादी कौन करेगा क्योंकि तीनों की शादी की बात चल रही हैl
वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ, आलिया भट्ट फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ और सोनाक्षी सिन्हा का नाम हाल ही में फिल्म नोटबुक से डेब्यू करने वाले जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने भी अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की है। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह शादी करना चाहती हैं और बहुत जल्द सेटल होना चाहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि इस समय वह एक अच्छे लड़के की तलाश में हैं। सोनाक्षी का कहने का यह मतलब था कि वे आलिया और वरुण से पहले शादी कर सकती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म कलंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया हैl यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है। सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।