इंडोनेशिया में एक साथ कराए जाएंगे राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

इंडोनेशिया में बुधवार को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराए जाएंगे। एक दिन में 19.2 करोड़ से भी ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।...

 विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में बुधवार को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराए जाएंगे। एक दिन में 19.2 करोड़ से भी ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे एक दिन में संपन्न होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव कहा जा रहा है।

इस चुनाव में राष्ट्रपति जोको विडोडो फिर मैदान में हैं। ज्यादातर ओपीनियन पोल देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने वाले विडोडो को विपक्षी उम्मीदवार पर दो अंकों की बढ़त दिखा रहे हैं। फर्नीचर सेल्समैन से राष्ट्रपति बने विडोडो को पूर्व सेना प्रमुख प्राबोवो सुबिआंतो से चुनौती मिल रही है। 2014 के चुनाव में भी विडोडो ने प्राबोवो को ही शिकस्त दी थी। बुधवार को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मतदान के बाद उसी दिन मतगणना का काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि इंडोनेशिया में 17 अप्रैल 2019 को आम चुनाव होंगे। देश के इतिहास में पहली बार जब राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और संसदीय चुनाव एक ही दिन कराए जा रहे हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.