
Rga news
फतेहपुर सीकरी में आज कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया आज कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर के लिए वोट मांगेंगे।...
आगरा: -लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आज राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ताज नगरी आगरा में रहेंगे। कांग्रेस के तीन दिग्गज आज आगरा के फतेहपुर सीकरी से पार्टी के प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में सभा करेंगे।
फतेहपुर सीकरी में आज कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया आज कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के लिए वोट मांगेंगे। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस की 'अब होगा न्याय' यात्रा आज से शुरू होगी। इसको अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में दिन में करीब 12 बजे से इनकी सभा होगी।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार के अब चंद घंटे ही बचे हैं। इसे देखकर पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा बाह के जरार में होगी। तीनों नेता फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के समर्थन में सभा करेंगे।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का गठबंधन है। दूसरे चरण के मतदान के लिए कल शाम को आगरा में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसे देखते हुए अब सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने जा रही हैं। जरार में प्रस्तावित जनसभा प्रियंका की जिले में पहली सभा होगी। महासचिव बनने के बाद वो पहली बार आगरा आ रही हैं।
भीड़ जुटाने को मशक्कत
चुनावी सभा में भीड़ जुटाने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गर्मी अधिक होने, किसानों के खेतों में व्यस्त होने और शादी का सीजन उनकी परेशानी में इजाफा कर रहा है।