दुर्गापुर घाट पर उठने लगी पुल निर्माण की मांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

कटिहार:- प्रखंड के दुर्गापुर घाट पर पुल निर्माण नहीं होने से बड़ी आबादी को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पुल के अभाव में लोग डेंगी नाव के सहारे आवागमन करने को विवश है। इसके कारण कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बड़ी आबादी के लिए यह समस्या गंभीर हो चुकी है। लेकिन 20 वर्ष बाद भी इसका समाधान नहीं हो पाया है। पुल के अभाव में प्राणपुर के काठघर, दुर्गापुर, धबौल सहित आधा दर्जन गांव के लोग आवागमन की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीण कई बार पुल निर्माण को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पाई है। बता दें कि पुल का निर्माण होने से प्राणपुर के साथ ही आजमनगर प्रखंड के लोगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अविलंब पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.