ब्राह्मण महासंस्था ने हत्या की निदा की, न्याय की मांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

 कटिहार : अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था जिला शाखा ने अवधेश मिश्रा हत्याकांड की निदा करते हुए पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। संस्था के जिलाध्यक्ष संजीव झा के नेतृत्व में सदस्यों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ना ही इसका कोई सुराग मिला है। बता दें कि कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत अवधेश की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। घटना को लेकर महासंस्था के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से बात कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पहल का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में बात की गई है। संस्था के सदस्यों ने अविलंब आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर ठोस पहल करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जघन्य हत्या से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन झा, जिला सचिव रिकू कुमार मिश्रा, परिमल झा, पप्पू झा, विपिन चौबे, प्रभात मिश्रा, ध्रुव झा, विकास चंद्र ठाकुर, बेचन पांडेय, जयजय राम पांडेय, भरत झा, प्रफुल्ल झा, मुरारी झा, राजेश रंजन मिश्रा आदि मौजूद थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.